Home / Uncategorized / फर्जी दस्तावेज से चुनाव लड़ने का मामला, कांग्रेसी पार्षद ने कहा राजनैतिक दाव पेंच…

फर्जी दस्तावेज से चुनाव लड़ने का मामला, कांग्रेसी पार्षद ने कहा राजनैतिक दाव पेंच…

भिलाई। फर्जी जाति प्रमाणपत्र के माध्यम से पार्षद चुनाव लड़ने का बड़ा मामला सामने  आया है जिसमे बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस पार्षद एवम् भिलाई नगर निगम के उपसभापति पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र देकर वार्ड 35 में आरक्षण पर चुनाव लड़ाने का आरोप लगाया है इतना ही नहीं वह निगम में उपसभापति के पद पर भी रहे लेकिन झूठे प्रमाणपत्र के खुलासे से सब हैरान है।

 

नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा और बीजेपी के वरिष्ठ पार्षद पीयूष मिश्रा सहित अन्य भाजपा पार्षदों ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया है  नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने जानकारी दी कि इंजीनियर सलमान की जाति प्रमाणपत्र में जो नंबर है वह किसी महिला के नाम पर है। सूचना के अधिकार के तहत निकाले इस दस्तावेज को मीडिया के सामने दिखाकर BJP पार्षदों ने कहा कि आरक्षण का लाभ लेने पार्षद सलमान ने झूठा प्रमाण पेश किया और वार्ड के लोगों को भी धोखे में रखा।

बता दें कि भिलाई निगम में सलमान उपसभापति भी है। इस पूरे मामले पर इन सभी पार्षदों ने मिलकर संभागायुक्त, निगम कमिश्नर, एसएसपी सहित थाना में शिकायत दर्ज कराई है पार्षद पर सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज करने और निगम एक्ट के तहत कार्रवाई कर पार्षद पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

वही दूसरी ओर पार्षद व उपसभापति मो. सलमान  ने पूरे मामले को राजनीतिक दांव पेंच कह डाला उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जांच में जहां जो भी दस्तावेज मांगा जाएगा वो पेश करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *