Home / भिलाई / पावर हाउस बाजार बनेगा आधुनिक आदर्श बाजार : भिलाई चैम्बर की टीम ने आयुक्त रोहित व्यास से की मुलाकात

पावर हाउस बाजार बनेगा आधुनिक आदर्श बाजार : भिलाई चैम्बर की टीम ने आयुक्त रोहित व्यास से की मुलाकात

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई चैम्बर के अध्यक्ष गर्गी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में भिलाई चैम्बर की टीम नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास से मुलाकात की।

इस मुलाकात में पावर हाउस बाजार को आधुनिक सर्व सुविधायुक्त आदर्श बाजार बनाने के लिए हर विषय बिंदु पर गम्भीरता से चर्चा की गई इस चर्चा में पावर हाउस बाजार के प्रत्येक प्रत्येक बिन्दुओं जैसे नाली सड़क शौचालय बिजली व्यवस्था बाजार को खूबसूरत ग्राहकों के लिए पेयजल व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था का रुटमैप तैयार किया जाएगा।

आयुक्त ने सर्कुलर मार्केट में महिला एवं पुरूष के लिए आधुनिक शोचालय पिंक टायलेट पर अधिकारियों को शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन बाजार का नक्शा दिखाकर व्यापारियों की मूल समस्याएं ग्राहक को बाजार के अंदर एवं बाहर की सुविधा पर एक एक विषय पर अपनी बात रखी उनका निराकरण किस प्रकार किया जाए सभी बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

उक्त अवसर पर मनोहर कृष्णानी, सुधाकर शुक्ला, शिवराज शर्मा, विशाल छाबड़ा, सुनिल मिश्रा मौजूद रहे।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *