Home / भिलाई / भिलाई में बुजुर्ग महिला ने 5 मंजिला ईमारत से कूदकर दी जान : जांच में जुटी पुलिस

भिलाई में बुजुर्ग महिला ने 5 मंजिला ईमारत से कूदकर दी जान : जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 5 मंजिला इमारत से कूद कर जान दे दी। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड निवासी गायत्री शर्मा (68 साल) ने बुधवार दोपहर कैलाश नगर के दलित परिसर की पांचवी मंजिल से कूद कर जान दे दी। गायत्री शर्मा के बेटे दीपक शर्मा ने बताया कि उनकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पिछले कुछ सालों से उनका इलाज एम्स और अकोला महाराष्ट्र में चल रहा था।

दीपक ने बताया बुधवार दोपहर को मां ने कहा कि वह सोने जा रही हैं। दीपक रायपुर में प्राइवेट जॉब करता है। मां के कमरे जाते ही वो लैपटॉप में काम करने लगा। इसी दौरान दोपहर 2 बजे के करीब गायत्री शर्मा कमरे से निकली और घर से बाहर चली गई। लगभग 2:30 बजे दलिप परिसर से एक लड़की उनके घर हाऊसिंग बोर्ड पहुंची और बोली की आंटी छत से कूद गई हैं। तब परिजन दौड़े दौड़े वहां पहुंचे और देखा तो मां की मौत हो चुकी थी।

घर पर नहीं था कोई

जिस समय गायत्री शर्मा खुदकुशी करने के लिए घर से निकली घर पर सिर्फ बेटा दीपक शर्मा था। दीपक की पत्नी अपने शॉप गई थी। बच्चे स्कूल गए थे। दीपक के पिता ओपी शर्मा भी प्राइवेट जॉब करते हैं तो वो जॉब पर गए थे। गायत्री शर्मा इतना बड़ा कदम उठा सकती हैं। घरवालों को यकीन ही नहीं हो रहा है। मां की मौत के बाद से पूरा परिवार सदमें है। बेटा और उनकी दो बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *