Home / छत्तीसगढ़ / अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार 98 पावा और नगदी रकम जप्त

अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार 98 पावा और नगदी रकम जप्त

दुर्ग। अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी गांव में शराब की बिक्री किया करता था। आरोपी के पास से 98 पावा शराब और बिक्री की गई रकम को जप्त किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को मुख़बिरी की सूचना पर एक व्यक्ति को शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया है अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में

 

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर मणि शंकर चंद्रा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तपेश्वर सिंह नेताम के नेतृत्व में ,सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे, चंदखूरी के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम पूनम निर्मलकर पिता रूपनारायण निर्मालकर 32 साल निवासी चंदखुरी का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक बोरी में अवैध रूप से 78पौवा देशी मसाला कीमती 8580 रूपये एवं दूसरे बोरी में 20 पौवा देसी मदिरा प्लेन कीमती 1600 रुपए नगदी रकम 3800 रुपए जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गईl

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह नेताम, ASI लखन साहू, थाना पुलगांव एवम ACCU टीम दुर्ग का विशेष योगदान रहा।

 

अपराध क्र- 415/2023,

धारा – 34(2) आबकारी एक्ट

जप्ती- 98पौवा देशी शराब मसाला, कुल कीमती 10180 रूपये। एवम नगदी रकम 3800 रुपए

आरोपी- पूनम निर्मलकर पिता रूप नारायण निर्मलकर 32 साल निवासी चंदखुरी

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *