Home / छत्तीसगढ़ / जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन सेवा निरन्तर जारी..

जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन सेवा निरन्तर जारी..

दुर्ग।    समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।

इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए विगत 6 वर्ष 7 माह से जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों में अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है..

*दिनाँक 5 अक्टूबर 2023 को सँस्था के सम्मानित विशेष सहयोगी, एवं मार्गदर्शक श्री उत्तम चंद जी सार्थक भंडारी, आपापुरा, दुर्ग द्वारा परम पूज्य श्री महेंद्र ऋषि जी म. सा. के 57 वे जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संस्था को गरीब असहाय जनोँ के भोजन सेवा हेतु सहयोग किया गया..*

भोजन सेवा में सहयोग के लिए श्री उत्तम चंद जी सार्थक भंडारी, आपापुरा, दुर्ग का हृदय से आभार संग धन्यवाद, जिनके सहयोग से गरीब, असहाय जरूरतमंदों को भोजन के साथ साथ मिष्ठान एवं नमकीन वितरण हेतु सहयोग मिला..

आज परम पूज्य श्री महेंद्र ऋषि जी म. सा. के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री उत्तम चंद जी भंडारी भोजन सेवा में उपस्थित होकर अपने हाथों से सभी जरूरतमंदों एवं दिव्यांग जनोँ को भोजन वितरण किये..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *