छत्तीसगढ़
Trending

वैशाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने निकाली भरोसा यात्रा, सैंकड़ो कांग्रेसी बाइक रैली हुए शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है वहीं भाजपा ने कुछ दिनों पहले परिवर्तन यात्रा निकाली थी जिसके जवाब में कांग्रेस पार्टी की ओर से  एकदिवसीय भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया।

2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कांग्रेस की ने भरोसा यात्रा की शुरुआत की।

 

दुर्ग जिले में वैशाली नगर विधानसभा सबसे हॉट सीट बना हुआ है जहां से कांग्रेसियों ने भरोसा यात्रा की शुरुआत की महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर कांग्रेस के भरोसा यात्रा की शुरुआत की. कांग्रेस के भरोसा यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली. जो जलेबी चौक से शुरु होकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण पर निकली और दशहरा मैदान में समाप्त हुई. कांग्रेस सरकार लोगों का भरोसा जीता है. इसलिए एकदिवसीय भरोसा यात्रा निकाला जा रहा है, ऐसा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कहते दिखे.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष, मुकेश चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो वादा किया है, वह पूरा करके दिखाया है. लोगों का भरोसा कांग्रेस पार्टी पर है. इस भरोसा को जताने के लिए यह भरोसा यात्रा निकाला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button