Home / राष्ट्रीय / भूमि विवाद में 6 लोगो की गोली मारकर हत्या

भूमि विवाद में 6 लोगो की गोली मारकर हत्या

यूपी। जमीन के विवाद ने ले ली 6 लोगों की जान यूपी के देवरिया जिले में एक बड़ी वारदात हो गई वारदात सोमवार की है यहां रुद्रपुर के निकट एक गांव स्थित है जहां जमीन विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या कर दी गई।

क्षेत्राधिकार जिला जितने जानकारी दी कि जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा इस कदर बढ़ गया की 6 लोगों की हत्या हो गई यह सारी घटना फतेहपुर गांव की है 6 लोगों को गोली मार दी गई पुलिस इस घटना की जांच में लगी हुई है वरिष्ठ अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य का शामिल होना बताया जा रहा है

पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था। पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी गई है। जिले के सारे आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

(ANI)

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *