Home / छत्तीसगढ़ / वाहन चेकिंग के दौरान लाखो की नगदी इनोवा कार में संदिग्ध रूप से मिले

वाहन चेकिंग के दौरान लाखो की नगदी इनोवा कार में संदिग्ध रूप से मिले

भिलाई। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से मिले 9 लाख से अधिक रुपए रायपुर की ओर से आ रही थी इनोवा कार जिसमें मिले 9 लाख से अधिक रुपए इसके कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए अग्रिम कार्यवाही के लिए आयकर विभाग को भेजा गया। थाना छावनी क्षेत्र के पावर हाउस ओव्हर ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान बैग में रखे 9,50,000 रूपये संदिग्ध रूप से बरामद किए गए।

थाना छावनी पुलिस द्वारा धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर आयकर विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया ।

दिनांक 12.09.2023 को आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में थाना छावनी क्षेत्र में वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रात्रि करीबन 08.40 बजे रायपुर की ओर से आ रही एक सफेद इनोवा कार क्रमांक CG 07 BR 6099 में सवार व्यक्ति एवं चालक को संदिग्ध लगने पर वाहन को रोका गया तथा वाहन की तलाशी ली गयी। इस दौरान कार में बैठे व्यक्ति जिसका नाम दिनकर बासोटिया वैशाली नगर के कब्जे से एक ब्राउन कलर के लेदर बैग के अंदर रखा नगदी रकम 9,50,000 रूपये जो 500-500 रूपये का नोट 19 बंडल में रखा हुआ पाया गया एवं उक्त रकम के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। वैध कागजात न होने से रकम संदिग्ध अपराध से संबंधित होने के संदेह पर धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पाण्डेय, उनि अजय सिंह,, प्र. आरक्षक जसपाल सिंह एवं आरक्षक अखिलेश मिश्रा, राजेश उरांव एवं दीपक माने की भूमिका सराहनीय रही।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *