Home / रोजगार / जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 6 सितम्बर को

जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 6 सितम्बर को

दुर्ग/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 6 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा।

उप संचालक श्री आर.के. कुर्रे के अनुसार प्लेसमेंट केम्प में दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों/कालोनी के निवासियों के गृहकार्य/दुकान में कार्य करने हेतु उपलब्ध रिक्त पदों जैसे माली, ड्रायवर, केयर टेकर, कुक, सफाई कर्मी, चौकीदार, मजदूर, इत्यादि कार्य करने के इच्छुक आवेदक 6 सितम्बर 2023 को अपने सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेन कार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का जीवित पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं

समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय मालवीय नगर चौक दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *