छत्तीसगढ़
Trending

कलेक्टर ने किया औद्योगिक क्षेत्रों की समीक्षा

दुर्ग/ कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों और विभाग के अधीन औद्योगिक क्षेत्रों से आबंटित इकाईयों के जानकारी ली।

कलेक्टर को लीज होल्ड भूमि को प्री-होल्ड किये जाने के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें 14 आवेदन का निराकृत किये गये है, शेष प्रकरणों का कार्यवाही की जा रही है। सूक्ष्म लघु उद्योगों की स्थापना संबंधी प्रगति को बताया गया कि 2022-2023 में इस उद्योग की स्थापना की गई है, जिसमें 406 हितग्राही हेतु रोजगार दिया गया है। वर्ष 2023-24 में 23 उद्योगों की स्थापना हुई जिसमें 343 हिग्राहियों को रोजगार दिया गया। इसी प्रकार मध्यम, वृद्ध एवं मेगा उद्योग की प्रगति अब तक कुल 4 उद्योग स्थापित किये गये जिसमें 217 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया।

कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022-2023 से 77 प्रकरण में से 42 प्रकरण के कार्य स्वीकृत किये गये और 36 हितग्राहियों की राशि वितरित की गई है। प्रधानमंत्री फार्म लाइजेशन ऑफ माइक्रो फुड प्रोसेसिंग इण्टर प्राइसेस योजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022 में कुल 45 प्रकरण प्राप्त हुआ था। जिसमें 5 कार्य स्वीकृत तथा 2 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

शेष प्रकरण बैंक को प्रेषित किया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2023 केे 41 में से 8 प्रकरण स्वीकृत हुए, 4 प्रकरणों का निराकरण किया गया। 27 प्रकरणों को बैंक में प्रेषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button