छत्तीसगढ़
Trending

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम बघेल करेगे बड़ी घोषणाएं

रायपुर। प्रदेश में आज आजादी का जश्न उत्साह के साथ मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री़ भूपेश बघेल राजधानी  के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह ध्वजारोहण करेंगे। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे।

राजधानी में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठन भी सीएम से घोषणाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं। माना जा रहा है कि स्वतंत्रण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 09.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के बाद 9.25 बजे से राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। सीएम बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण करेंगे।

इसके बाद सीएम 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमांडरों से परिचय लेंगे। समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैण्ड की प्रस्तुति होगी, 10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटीआई ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होगी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 35 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button