Home / छत्तीसगढ़ / भाजपा में नियुक्ति: भिलाई के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला मौका…प्रदेश ओबीसी में स्थान

भाजपा में नियुक्ति: भिलाई के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला मौका…प्रदेश ओबीसी में स्थान

भिलाई। शहर के जमीनी कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन में मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्हें संगठन में रहकर भाजपा को मजबूत बनाने का जिम्मा दिया जा रहा है। प्रदेश भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ में नियुक्ति का दौर चल रहा है। प्रदेश भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने आदेश जारी कर नियुक्ति प्रदान की है। इसमें भिलाई छावनी की पार्षद वीणा चंद्राकर नगर निगम सचेतक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा बनाया गया है।

वीणा चंद्राकर के साथ सुमन कन्नौजे को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजीत यादव को भी भाजपा ओबीसी मोर्चा में स्थान मिला है। अजीत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता मंजूषा साहू को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है ओबीसी मोर्चा में।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा संगठन का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि इस साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव में जीत सुनिश्चित है। हम ग्राउंड पर काम कर रहे थे, आगे भी लगातार काम करेंगे। इस साल भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी। यह सुनिश्चित है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *