Home / छत्तीसगढ़ / रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस में किया जमकर बवाल कहा रिश्वतखोर है एसपी 

रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस में किया जमकर बवाल कहा रिश्वतखोर है एसपी 

कवर्धा से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जिसमें रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस में जमकर बवाल किया जाए ना मिलने का आरोप लगाते हुए खुद पर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने का भी प्रयास किया।

कवर्धा में वर्तमान स्थिति में आईपीएस डॉ अभिषेक पल्लव जिम्मेदारी संभाले हुए हैं जो कि दुर्ग में भी एसपी रह चुके हैं उनका एक अलग ही अंदाज है जो कि सोशल मीडिया में लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और काफी लोगों के दिलों में वह जगह बनाए हुए हैं और जिस तरह से महिला आरोप लगा रही है और रिश्वतखोर तक कह दिया यह आईपीएस डॉ अभिषेक पल्लव के चाहने वालों के लिए थोड़ी सी निराशा का कारण बन सकती है वहीं युवती ने यह तक कह दिया कि यह एसपी रिश्वत खोर है और सिर्फ वीडियो बनाना जानता है मुझे इंसाफ क्यों नहीं मिल रहा। इस पूरे बवाल का वीडियो धड़ल्ले से सभी जगह वायरल हो रहा है।

इस सारे बवाल के बीच मीडिया कर्मी और पुलिस वाले मौजूद थे जिसने पुलिस कर्मियों ने इस पर तत्काल कार्यवाही का आश्वासन भी उसे दिया। यह सारा मामला पांडा तराई थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के मुताबिक वहां रहने वाला एक युवक पीड़िता के साथ 2 वर्षो से प्रेम संबंध में था आरोपी युवक शादीशुदा होकर भी युवती को छोड़ना नहीं चाहता। पीड़िता का कहना है कि प्रेमी ने शादी कर ली जिसके बाद ना ही वह खुद उससे शादी कर रहा है और ना ही किसी और से करने दे रहा। पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर उसका प्रेमी उसे 1 जून को रायपुर लेकर गया था ज जहां वह अपने पास दोस्तों को भी अपने साथ लाया‌ वहां उसके साथ मारपीट भी हुई युवती के मुताबिक उसके प्रेमी के अन्य साथी जिन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई वह उन्हें रोज घर आकर डराते धमकाते हैं उसका कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी पर कार्यवाही की लेकिन साथियों के खिलाफ नहीं कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

 

 

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *