Home / राष्ट्रीय / भिलाई के लोग झारखंड में कर रहे थे ऑनलाइन सट्टा का कारोबार, 6 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के लोग झारखंड में कर रहे थे ऑनलाइन सट्टा का कारोबार, 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। ऑनलाइन सट्टा रेड्डी अन्ना बुक का संचालन अभी भी धड़ल्ले से चल रहा है इस कारोबार में संलिप्त आरोपी बेखौफ है और उन्हें आए दिन होने वाली धरपकड़ से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई के कुछ व्यक्तियों द्वारा झारखंड में ऑनलाइन सट्टा का संचालन किया जा रहा था एंटी क्राइम सेवर यूनिट व थाने की टीम ने चौपारण थाना हजारीबाग झारखंड में दबिश दी और ऑनलाइन सट्टा रेड्डी अन्ना बुक नंबर 244 का संचालन करते हुए प्रकाश सिंह एवं उसके साथियों को पकड़ा गया 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है जिनके कब्जे से 3 नग लैपटॉप 17 नग मोबाइल दो पोर्टेबल वाईफाई राउटर एवं विभिन्न बैंक खातों के एटीएम पर चेक बुक पासबुक एवं दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं जो कि ऑनलाइन सट्टा के कारोबार में उपयोग में लाए जा रहे थे।

हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना जामुल से की जा रही है।

 

आरोपीगण के नाम इस प्रकार है

  1.  प्रकाश सिंह पिता भीम सिंह उम्र 30 वर्ष हाऊसिंग बोर्ड दादर चरोदा भिलाई।
  2.  आनंद सिंह पिता भीम सिंह उम्र 27 वर्ष हाऊसिंग बोर्ड दादर चरोदा भिलाई।
  3. रिशू सिंह पिता भीम सिंह उम्र 25 वर्ष हाऊसिंग बोर्ड दादर चरोदा भिलाई।
  4.  नितेष कुमार सिंह पिता श्रीकांत सिंह उम्र 26 वर्ष संग्राम चौक केम्प 01 भिलाई।
  5.  आकाश महानंद पिता मनोज महानंद उम्र 21 वर्ष।मॉडल टाऊन इन्द्रा नगर भिलाई।
  6.  रवि उर्फ गोलू तांडी पिता संजय उर्फ दारा उम्र 29 वर्ष.. मॉडल टाऊन इन्द्रा नगर भिलाई।
Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *