Home / भिलाई / नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम और सुरेंद्र के आगमन से गदगद हुए चरोदा मंडल के कार्यकर्ता

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम और सुरेंद्र के आगमन से गदगद हुए चरोदा मंडल के कार्यकर्ता

भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा आज शाम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भिलाई पुरषोत्तम देवांगन का अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रायपुर में भाजपा संगठन बैठक से लौट रहे भिलाई जिलाध्यक्ष सहित दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मंडल के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के आगमन पर चरोदा मंडल के कार्यकर्ता गदगद हो उठे।

मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर दोनों जिला अध्यक्षों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भिलाई भाजपा महामंत्री बृजेंद्र सिंह, प्रेम लाल साहू एवं पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा भी शामिल हुए। दोनों जिलाध्यक्षों ने उपस्थित मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात पश्चात मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों से भी भेंट की।

BHARTI

रिपोर्टर: मधुमिता नियाल 9131574576 सामाचार के लिऐ संपर्क करें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *