Home / भिलाई / बांग्लादेशी रोहिंग्याओ की पहचान के लिए सर्च ऑपरेशन

बांग्लादेशी रोहिंग्याओ की पहचान के लिए सर्च ऑपरेशन

सूचना नहीं देने वाले मकान मालिकों पर भी होगी कार्यवाही

दुर्ग जिले के इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज, सेक्टर एरिया, झुग्गी बस्ती, एवं दुर्ग शहर के इलाकों में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया,,एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. पुलिस की कई टीमों ने हथखोज के इंडस्ट्रियल एरिया और नई बस्ती, सेक्टर एरिया में तलाशी की गई,,,जिले के समस्त थाना / चौकी क्षेत्रों में बिना सूचना के निवास कर रहे बाहरी नागरिकों की जांच किए जाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षकगणों के नेतृत्व में लगातार सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र में बाहरी नागरिकों की जांच की जा रही है। अब तक ऐसे लगभग 522 बाहरी नागरिकों की पहचान की गयी है, जो बिना सूचना दिए यहां पर निवास कर रहे थे। इनके विरूद्ध धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी है। इन बाहरी नागरिकों को प्रश्रय देने वाले मकान मालिकों एवं मजदूर ठेकेदारों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर कराया गया है।

मुसाफिरी जांच के तहत फेरी लगाने वाले, अस्थाई डेरा, झुग्गी बस्ती, श्रमिक बस्तियां, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज क्षेत्र में, सेक्टर एरिया एवं अन्य चिन्हान्कित जगहों पर किया गया, जिसके तहत वहां पर रहने वाले लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र चेक किया गया एवं क्रास वेरिफिकेशन किया गया, जो लोग अन्य प्रदेश या क्षेत्र के थे लेकिन पुलिस थाना/चौकी में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दिए थे और पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए, ऐसे लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उनके यहां जो भी किराएदार निवास कर रहे हैं, उनका पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से सूचित करें। यदि किराएदार की जानकारी नहीं दी जाती है और जांच में यह पाया जाता है कि किराएदार के पास उसके प्रमाणीकरण हेतु कोई आवश्यक दस्तावेज नहीं है, तो किराएदार के साथ-साथ मकान मालिकों के विरूद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *