दुर्ग /जिले में 1 जून से 26 जून तक 74.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 121.0 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 26.0 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है।
26 जून को तहसील दुर्ग में 68.3 मिमी, तहसील धमधा में 34.2 मिमी, तहसील पाटन में 60.0 मिमी, तहसील बोरी में 12.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 63.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 83.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।





