छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई
Trending

नगर पालिका निगम भिलाई के भाजपा पार्षदों के अथक प्रयास से हुआ 10 करोड़ 18 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों के स्वीकृत

भिलाई:- नगर पालिका निगम भिलाई के भाजपा पार्षदों के अथक प्रयास से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रोड नाली,सीवरेज पेवर ब्लॉक जैसे कार्यो के लिए 10 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत कर दिया है,मिली जानकारी के मुताबिक विकास कार्यो के तरस रहे नगर पालिका निगम भिलाई के लिए नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भोजू और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व ने पार्षद दल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर उन्हें विकास कार्यो के लिए मांग पत्र सौपा था

जिसके बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्षद दल को आश्वस्त किया था और तत्कालीन आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया था,,जिसके बाद अपना वादा पूरा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज धनतेरस के मौके पर पार्षद दल की मांग को पूरा करते हुए भिलाई नगर पालिका निगम को 10 करोड़ 18 लाख रुपये के विकास कार्यो की सौगात दी है,,इन सभी विकास कार्यो के लिए स्वीकृत हुई राशि के लिए नेता प्रति पक्ष भोजराज सिन्हा , उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह समेत भाजपा पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button