Home / भिलाई / शरदोत्सव एवं अलंकरण समारोह 2024

शरदोत्सव एवं अलंकरण समारोह 2024

भिलाई। छत्तीसगढ़ी सरयू पारिण ब्राह्मण महासंघ एवं दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ी सरयूपरिण ब्राह्मण समाज दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को शरदोत्सव एवं अलंकरण समारोह का आयोजन, विवेकानंद सभागार जेल चौक दुर्ग ,में आयोजित किया गया है, समारोह में सामाजिक चर्चा के अलावा समाज के उन विभूतियों का सम्मान किया जावेगा जिन्होंने प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग्यता हासिल की है कार्यक्रम का समय 2:00 बजे दोपहर से 7:00 बजे शाम तक तय किया गया है।

कार्यक्रम के लिए विशिष्ट व्यक्तियों में जस्टिस श्री टी,पी, शर्मा पूर्व लोकायुक्त श्री शिवकुमार तिवारी, आईएएस, डॉ बी एल तिवारी आई ए एस, श्री नरेंद्र शुक्ला आई ए एस, लक्ष्मी नारायण तिवारी रिटायर्ड चीफ इंजीनियर पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण महासंघ रायपुर को आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु श्री संतोष पांडेय जी सांसद राजनांदगांव, लोकसभा उपस्थित रहेंगे ब्राह्मण समाज दुर्ग के अध्यक्ष श्री कमल नारायण शर्मा एवं सुमन पांडेय (अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ)ने समाज के सभी सदस्यों को एवं समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया है|

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *