Home / भिलाई / देवेंद्र यादव के लिए सतनामी समाज ने जैतखाम में जलाया दीया

देवेंद्र यादव के लिए सतनामी समाज ने जैतखाम में जलाया दीया

भिलाई। भिलाई के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव को ​पुलिस ने बलौदाबाजार मामले में जेल में बंद कर दी है। इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता थोड़ी भी कम नहीं हुई है। इसके विपरीत जो लोग विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। साथ ही बिहार कांग्रेस का प्रभारी सचिव भी नियुक्त किया गया है।

सतनामी समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव के लिए जैतखाम दीप प्रज्वलित किए। भिलाई सहित प्रदेश भर में सतनामी समाज ने दीप जलाया। समाज के प्रमुखों ने कहा कि जो हमारे समाज के सत्य के लिए लड़ रहा है। उसकी कभी हार नहीं हो सकती है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है। सतनामी समाज के लोगों ने सत्य के प्रतिक जैतखाम के दीप प्रज्वलित कर ईश्वर से विधायक देवेंद्र यादव के लिए खैरियत की प्रार्थना की। आप को बता दे ​दी बलौदा बाजार क्षेत्र के एक गांव में खैतखाम को असामाजित तत्वों ने क्षति पहुंचाकर सतनामी समाज के भावनाओं को आहत किया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन और शासन ने कोई पहल नहीं की थी। इससे नाराज सतनामी समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें समाज का समर्थन करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव 10 मिनट के लिए शामिल होने गए है। पुलिस ने सतनामी समाज के निर्दोंष युवाओं को पकड़ कर जेल में डाल दिया है। इन युवाओं की आवाज विधायक देवेंद्र यादव ने उठाई। उनकी रिहाई और उनके हक की बात की तो भाजपा शासन ने उन्हें ही दोषी बताकर उन्हें भी पकड़ कर जेल भी डाल दिया है।

AICC सचिव बनने पर भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है वार्ड में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। बिहार का प्रभार दिया गया है। इससे भिलाई सहित पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में बड़ा हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। इससे भिलाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्डों में मिठाईयां बांटी, पटाखे फोड़े। जश्न मनाया। समर्थकों ने सेक्टर 9 हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों, मस्जिद, गुरूद्वारा में विधायक देवेंद्र यादव के लिए प्रार्थना की।
Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *