Home / भिलाई / माॅर्निंग विजिट से खुली पोलः आयुक्त मोनिका वर्मा ने दो ठेकेदारों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

माॅर्निंग विजिट से खुली पोलः आयुक्त मोनिका वर्मा ने दो ठेकेदारों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

रिसाली। गुरमीत सिंह मेहरा। नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा ने सफाई ठेका लेने वाले दो ठेकेदारों को अल्टीमेटम दिया है। 24 घंटे के भीतर नाला सफाई कार्य शुरू कर 3 दिवस के भीतर कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर निगम अनुबंध शर्तो के अनुरूप दण्डात्मक कार्यवाही करेगी।

आयुक्त मोनिका वर्मा की माॅर्निंग विजिट ने नाला सफाई कार्य का सच सामने ला दिया। 15 दिन पहले दिए निर्देश की ठेकेदार अवहेलना करते नजर आए। दरअसल नाला सफाई कार्य ऐसे जगहों पर किया गया है जहां आवाजाही अधिक है। वही रिहायसी और आऊटर जगहों से होकर गुजरने वाली मुख्य नाली और नाला मलबा से पटा है। नाला में घास फूंस और झाड़िया उग आई है। इसे देख आयुक्त मोनिका वर्मा ने ठेकेदारों को कड़े शब्दों में नोटिस जारी किया है।

निगम इसलीए गंभीर
बारिश शुरू होने से पहले कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी निर्माण कार्य को पूर्ण कराने लगातार बैठक ले रही है। साथ ही शहर व स्लम क्षेत्र में बारिश का पानी न रूके इसके लिए दिशा निर्देश दी है। उन्होंने मानसून आने से पहले शहर के नाली व बड़े नाला का सफाई कार्य पूर्ण कराने कहा है।

आयुक्त ने दिए थे निर्देश
निगम आयुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर 15 दिन पूर्व एल्मेक टेक्नोक्रेट्स और मेसर्स रविन्द्र भगत को निर्देश दिए थे कि ऐसे नाला जिसकी चौड़ाई ज्यादा है वहां चैन माऊंट से सफाई कराए। वहीं कुछ जगहों पर सफाई मानव संसाधन से कराए। दोनों ठेका कंपनी 25-25 लोगों का गैंग अनिवार्य रूप से रखे। निरीक्षण के दौरान सफाई के जगह नाला मलबा से पटा पाया गया। दोनों ने आयुक्त द्वारा दिए निर्देश की अवहेलना की।

यहां पर नाला की स्थिति खराब
वार्ड क्र. 05 एचएससीएल काॅलोनी रूआबांधा
वार्ड क्र. 23 प्रगतिनगर बड़े नाला एवं रोड से सामानांतर नाली
वार्ड क्र. 13 टंकी मरोदा
वार्ड क्र. 21 सूर्या नगर
वार्ड क्र. 25 आशीष नगर
वार्ड क्र. 28 वीआईपी नगर बड़े नाला

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *