Home / राजनांदगांव / SP मोहित गर्ग ने क्राईम मीटिंग में लंबित मामलों कि समीक्षा कर अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिए सख्त निर्देश

SP मोहित गर्ग ने क्राईम मीटिंग में लंबित मामलों कि समीक्षा कर अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिए सख्त निर्देश

राजनांदगांव। गुरमीत सिंह मेहरा। दिनांक 09.05.2024 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में (राजपत्रित अधिकारी पुलिस) एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई। अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थो की खरीदी बिकरी, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।

थानों पर लंबित विवेचनाएं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई। जितने भी मर्ग पेंडिंग है उसका शीघ्र निराकारण करने हेतु हिदायत दी गई, धोखाधड़ी/चिटफंड़ से संबंधित अपराधों के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने हेतु हिदायत दी गई।

मीटिंग में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *