Home / भिलाई / वैशाली नगर विधानसभा में विधायक रिकेश सेन की ललकार, जरूर होंगे 400 पार: होली मिलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय बघेल को एक लाख मतों से लीड दिलाने का दोहराया संकल्प

वैशाली नगर विधानसभा में विधायक रिकेश सेन की ललकार, जरूर होंगे 400 पार: होली मिलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय बघेल को एक लाख मतों से लीड दिलाने का दोहराया संकल्प

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। वैशाली नगर विधानसभा के बैकुंठधाम प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी कैम्प मंडल के होली मिलन समारोह में विधायक रिकेश सेन ने मोदीजी की गारंटी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजयश्री हासिल कर 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। दुर्ग लोकसभा से हमारे लाडले प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से 1 लाख से अधिक रिकार्ड मतों से विजयी बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि आज छत्तीसगढ़ की माता बहनों को महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त भी खातों में आ गई है। भाजपा कार्यकर्ता कभी घर में नहीं बैठता, नई ऊर्जा और उत्साह के साथ वो जनहित में लोगों के घर-घर पहुंच उनको विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए, उन्हें लाभान्वित करते हुए मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान कर रहे हैं। समारोह में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को बड़ी लीड दिलाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश बिजपुरिया, उपाध्यक्ष राम उपकार तिवारी, पुरूषोत्तम देवांगन, त्रिलोचन सिंह, विनोद सिंह, संतोष मौर्य, अशोक गुप्ता, अमित मिश्रा, मंजू दुबे, रमशीला सिन्हा, चिन्ना राव, विजय सिंह, बसंता नायर, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, राजेश चौधरी, अवतार सिंह, कुबेर शर्मा, भोला साहू, धर्मेंद्र तिवारी, भरत गौर, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *