Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर / छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची, 11 नए ज़िला अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए

छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची, 11 नए ज़िला अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए

रायपुर:- AICC अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के अनुमोदन से अल्पसंख्यक विभाग छत्तीसगढ़ ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जिसमे 1 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 प्रदेश महासचिव, 21 प्रदेश सचिव, 11 जिला अध्यक्ष एवं 5 प्रदेश प्रवक्ताओं को नियुक्ति किया गया.।

प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारीयों एवं जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयो के पक्ष मे काम करने का दिशा निर्देश दिया.।

प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई के साथ छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग को मजबूती देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में भरपूर योगदान देने का निर्देश दिया।वही इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है,,वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का आभार व्यक्त किया है,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *