Home / भिलाई / कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष साव ने भाजपा की सदस्यता ली

कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष साव ने भाजपा की सदस्यता ली

कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष साव ने भाजपा की सदस्यता ली

भिलाईनगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष साव अपने 51 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा…. उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में ली भाजपा की सदस्यता..

रविवार को इस्पात नगरी में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व कोषाध्यक्ष लोकप्रिय होटल व्यवसाई शहर का जाना पहचाना चेहरा सुभाष साव ने भाजपा के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण सिंह देव भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा भाजपा नेत्री तुलसी साहू नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा की उपस्थिति में विधिवत भाजपा प्रवेश किया।

इस अवसर पर सुभाष साव ने कहा कि उन्होंने अपने 51 कांग्रेस के समर्थकों के साथ कहा, पीएम नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कार्य शैली, योजनाओं से प्रभावित होकर सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया।

इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा के महामंत्री विजेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, भाजपा नेता शारदा गुप्ता भी भाजपा की टीम के साथ मौजूद थे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा प्रवेश करने वाले सुभाष साव सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गमछा पहनकर पार्टी की सदस्यता लेने पर स्वागत किया। होटल व्यवसायी सुभाष साव लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *