Home / छत्तीसगढ़ / खंजर लहरा कर आमजनों में फैला रहा था दहशत,गिरफ्तार

खंजर लहरा कर आमजनों में फैला रहा था दहशत,गिरफ्तार

भिलाई। धारदार हथियार से आम जनों को डराने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है यह आरोपी मार्केट में आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था जिस पर सुपेला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इसे गिरफ्त में ले लिया है।

ज्ञात हो कि 4 मई 2023 को सुपेला थाना पुलिस को सूचना मिली कि राहुल सिंह नाम का व्यक्ति धारदार हथियार से मछली मार्केट के सामने आने जाने वाले लोगों को धमका रहा है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां आरोपी राहुल सिंह अपने हाथ में एक धारदार हथियार खंजऱ लहराते हुए लोगो को धमकाते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी राहुल सिंह को दिनांक 04.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि रजनीकांत दीवान, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक रवि साव, सुरेन्द्र गिरी, श्याम जी मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 436/2023

धारा:- 25,27 आर्म्स एक्ट

जप्ती:- एक धारदार हथियार खंजर

गिरफ्तारी आरोपी:- राहुल सिंह पिता किसुन सिंह उम्र 23 साल निवासी आदर्श पारा लक्ष्मी नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *