Home / भिलाई / महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में पहली बार राशि का अंतरण किया जाएगा

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में पहली बार राशि का अंतरण किया जाएगा

दुर्ग/ नगर निगम महतारी वंदन योजना अंतर्गत महतारी वंदन सम्मेलन कार्यकम दिनांक 10 मार्च 2024, रविवार समय प्रातः 11:00 बजे कार्यकम स्थान-साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में आयोजित है।जिसके लाईव प्रसारण हेतु नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग स्वामी विवेकानंद भवन, पदमनाभपुर में आवश्यक व्यवस्था हेतु कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कार्यकम के सफल कियान्वयन के मोहेन्द्र साहू, उपायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया रहा है। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी इस सम्मेलन से ऑनलाईन जुड़कर लोगों को सम्बोधित करेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होेंगे। कल महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में पहली बार राशि का अंतरण किया जाएगा। इस योजना से बड़ी संख्या में राज्य एवं दुर्ग शहर की महिलाएं लाभान्वित होंगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *