Home / दुर्ग / SP जितेंद्र शुक्ला का एक्शन मोड़ जारी: रायपुर जेल में बंद आरक्षक भीम सिंह यादव को किया बर्खास्त

SP जितेंद्र शुक्ला का एक्शन मोड़ जारी: रायपुर जेल में बंद आरक्षक भीम सिंह यादव को किया बर्खास्त

दुर्ग। गुरमीत सिंह मेहरा। महादेव सट्टा ऐप केस में दुर्ग पुलिस के आरक्षक भीम सिंह यादव को दुर्ग के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बर्खास्त कर दिया है। एसपी ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है।

आरक्षक भीम सिंह यादव को नवंबर 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने रायपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही वह जेल में बंद है। ईडी ने भीम यादव की पत्नी को भी नोटिस जारी किया था।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने दुर्ग जिले का पदभार ग्रहण किया था और इसी दिन महादेव ऐप में फरार चल रहे आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया था। बर्खास्त आरक्षक अर्जुन सिंह यादव बर्खास्त हुए आरक्षक भीम सिंह यादव का भाई हैं। एक दिन पहले ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर के पर भी 35 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

देखे आदेश…

 

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *