Home / दुर्ग / दुर्ग पुलिस के 3 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत: एसएसपी ने स्टार लगा कर दी शुभकामनाएं

दुर्ग पुलिस के 3 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत: एसएसपी ने स्टार लगा कर दी शुभकामनाएं

दुर्ग। गुरमीत सिंह मेहरा। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर के आदेशानुसार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा बुधवार को 3 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पदोन्नती प्रदान की गई है।

जिसमे यातायात से स.उ.नि. महेश कुमार मिश्रा एवं सेवा राम मंडावी, थाना पुलगांव से स.उ.नि हरीश कुमार साहू उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को मुंह मीठा कराकर कहा कि सभी पदाधिकारी जिले में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। इनको अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये बखूबी अपने क्षेत्र में कार्य को अंजाम देंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को ढेरों शुभकामनाएं दी।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *