Home / भिलाई / बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसो. के प्रतिनिधिमंडल ने नए उद्योग मंत्री का किया अभिनंदन: भिलाई आने का दिया न्यौता

बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसो. के प्रतिनिधिमंडल ने नए उद्योग मंत्री का किया अभिनंदन: भिलाई आने का दिया न्यौता

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को महानदी भवन, रायपुर स्थित मंत्रालय में नए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से मिला। अवसर था नए उद्योग मंत्री श्री देवांगन के पदभार ग्रहण करने का। अध्यक्ष श्री दासगुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने उद्योग मंत्री का अभिनंदन किया और अपनी शुभकामनाएं दी।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन को नववर्ष और मिली नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए संगठन के अध्यक्ष श्री दासगुप्ता ने उन्हें एंसीलरी एवं एमएसएमई उद्योगों की संक्षिप्त जानकारी दी। श्री दासगुप्ता ने उन्हें बताया कि वे लोग भिलाई इस्पात संयंत्र सहित देशभर के बड़े उद्योगों के लिए कलपुर्जे बनाते हैं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में उद्योग मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से बड़ी सहजता से चर्चा की।

इस अवसर पर एंसीलरी अध्यक्ष श्री दासगुप्ता ने उन्हें भिलाई आने का आमंत्रण दिया। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एंसीलरी एवं एमएसएमई उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए जो भी संभव होगा वह करेंगे। नई योजनाएं बनाकर इन उद्योगों का तेजी से विकास किया जाएगा। जो भी उद्योगों की परेशानी है उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने भिलाई आने के आमंत्रण को सहर्ष  स्वीकार किया और कहा कि जल्द ही वे भिलाई आएंगे तथा यहां के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रतन दासगुप्ता, उपाध्यक्ष रितेश रायका एवं प्रीतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा, सचिव अरुण घोष एवं गिरीश पारख शामिल थे।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *