Home / Uncategorized / ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, हिट एन रन नए कानून अभी नही होगा लागू

ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, हिट एन रन नए कानून अभी नही होगा लागू

डेस्क। सरकार से बैठक के बाद ड्राइवरों की हड़ताल अब खत्म होती दिख रही है अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि हिट एंड रन नए कानून को अभी लागू नहीं होगा।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि सरकार और ट्रांसपोर्टर इस बात पर सहमत हुए हैं कि परिवहन कर्मचारी तुरंत अपना काम फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने ट्रक ड्राइवर्स से अपने अपने काम पर वापसी की अपील की है। उन्होंने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को लागू करने से पहले हम ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के लोगों से बात करेंगे, उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *