Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। गुरमीत सिंह मेहरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 21 जनवरी से 23 जनवरी तक मालखरौदा तहसील के ग्राम- कुरदी में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय रामनामी महासभा के वार्षिक सम्मेलन- ‘बड़े भजन मेला’ में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनधिमण्डल को बड़े भजन मेला में आमंत्रण हेतु आभार जताया और मेला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा से अध्यक्ष पं रामप्यारे रामनामी, आचार्य महेत्तर राम रामनामी, गंगाराम टण्डन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन: छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं विभागध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से संपन्न हुआ। विमोचन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा के साथ पदाधिकारीगण अविनाश तिवारी, युगल किशोर, सत्येन्द्र देवांगन, रवि गढ़पाले, जीके देशमुख, लीलेश्वर देवांगन भी मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *