छत्तीसगढ़
Trending

Breking: विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

रायपुर।छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है. प्रदेश के आदिवास नेता और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे. भाजपा विधायक दल की बैठक में इनके नाम का ऐलान किया गया. विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री होंगे।

https://youtu.be/-SXgY35cCiQ?si=ilQX8kcc4xikNl7U

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कुनकुरी के विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। यह फैसला भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया। पर्यवेक्षकों ने सर्वसम्मति से उनके नाम का ऐलान किया है।

विष्णुदेव साय आदिवासी वर्ग से हैं। चार बार के विधायक, और तीन बार सांसद रहे हैं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। केन्द्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय मंत्री दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में विधायक दल ने साय के नाम पर मुहर लगाई।

विष्णुदेव साय एक किसान परिवार से हैं. उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है. उनका एक बेटा और दो बेटियां है. विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की थी. विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा से आते हैं. वे आदिवासी समुदाय से हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं. इतना ही नहीं साय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होती है. वह रमन सिंह के भी करीबी हैं. रायगढ़ से सांसद रहे हैं. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री बनाया गया, जिसके बाद इन्होंने संगठन पद से इस्तीफा दे दिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button