Home / रोजगार / CGPSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 242 पदों पर निकाली भर्ती 

CGPSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 242 पदों पर निकाली भर्ती 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्टेट सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को होगी। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 13, 14, 15, 16 जून 2024 तय की गई है। राज्य सेवा परीक्षा के जरिए 242 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 1 से 30 दिसंबर तक प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस बार भर्ती में सबसे अधिक सहकारी निरीक्षक के 44 पद शामिल किए गए हैं, वहीं नायब तहसीलदार के 42, राज्य कर निरीक्षक के 34 पदों पर भर्ती होगी। डिप्टी कलेक्टर के 8, राज्य वित्त सेवा अधिकारी के 6 पद, सहायक पंजीयक के 14, जिला सेनानी के 11, जिला आबकारी अधिकारी के 11, आदिम जाति विकास विभाग में 10 पदों पर भर्ती निकली है।

देखे PDF

https://t.me/bhilaispeednews/152

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *