Home / छत्तीसगढ़ / शहर में गुंडागर्दी बरदास्त नहीं की जाएगी निगम कर्मिचारियों से मारपीट करना असंवैधनिक : महापौर नीरज पाल

शहर में गुंडागर्दी बरदास्त नहीं की जाएगी निगम कर्मिचारियों से मारपीट करना असंवैधनिक : महापौर नीरज पाल

भिलाई। आचार संहिता में सभी राजनीति प्रचार के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर निकाले जा रहे है। प्रचार के लिए दीवारों पर लिखे स्लोगन भी मिटाए जा रहे हैं।

आचार संहिता का पालन करते हुए निगम प्रशासन के आदेश पर निगम कर्मचारी ओवर ब्रिज के पास गए थे, जिसके साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। इस मामले को लेकर भिलाई के महापौर नीरज पाल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी जो अपनी ड्यूटी कर रहे थे, जो अपने कर्तव्य निभा रहे थे।

Bhilaispeednews

 

प्रशासन के आदेश का पालन कर रहे थे। ऐसे कर्मचारियों के साथ मारपीट गालीगलौज करना, उन्हें धमकाना पूरी तरह से गलत है। यह सीधे- सीधे सरकारी काम में बाधा है।

इस तरह की गुंडागर्दी भिलाई में नहीं चलेगी। और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शांतिपूर्ण वातावरण वाले हमारे भिलाई शहर में सरकारी कर्मचारियों के साथ जो लोग आचार संहिता में गुंडागर्दी कर रहे हैं, ऐसे लोग पूरे शहर की जनता के लिए हानिकारक है।

Bhilaispeednews

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *