Home / छत्तीसगढ़ / जिला अस्पताल दुर्ग में चिकित्सकों ने ली अंगदान की शपथ

जिला अस्पताल दुर्ग में चिकित्सकों ने ली अंगदान की शपथ

दुर्ग।जिला चिकित्सालय दुर्ग में 6 अक्टूबर 2023 को समस्त विशेषज्ञ चिकित्सको को कायाकल्प योजना से संबंधित प्रशिक्षण सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ अरुण कुमार साहु की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।

जिसके अंतर्गत अस्पताल मे मानक अनुरूप साफ सफाई, जैव अपशिष्ट का उचित प्रबंधन, अस्पताल का उचित रख रखाव, संक्रमण से बचाव हेतु रखी जाने वाली सावधानियाँ जैसे अनेक विषयो पर समस्त विभागों मे व्यवस्था मानक अनुरूप सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जनता की क्या है राय…

कायाकल्प योजना 2023-24 अंतर्गत जिला अस्पताल दुर्ग सतत रूप से कार्य कर रहा है। साथ ही समस्त चिकित्सकों से अंगदान की शपथ भी डॉ अरुण कुमार साहु सिविल सर्जन जिला अस्पताल दुर्ग द्वारा दिलायी गयी। हमारे देश मे प्रत्यारोपण के लिये अंगो और उत्तको की कमी को देखते हुये यह शपथ ली गयी कि वे अपने परिवार, मित्रो एवं देशवासियो को भी अपने अंग एवं उत्तक दान करने के लिये प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *