Home / छत्तीसगढ़ / राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक

दुर्ग/ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2023 के अंतर्गत 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2023 तक भिलाई नगर दुर्ग के विभिन्न खेल मैदानों में लान टेनिस में 14,17,19 वर्ष के बालक-बालिका, कुरास में 14,17,19 वर्ष के बालक-बालिका, बाक्सिंग में 14,17,19 वर्ष के बालक, योगा में 14,17,19 वर्ष के बालक-बालिका और फुटबाल में 19 वर्ष के बालक-बालिका खेलों का आयोजन होना है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल से मिली जानकारी अनुसार प्रतियोगिता में दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग के लगभग 1275 स्कूली खिलाड़ी बच्चे तथा लगभग 200 ऑफिशियल हिस्सा लेंगे। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सेक्टर-2 भिलाई विद्यालय के खेल मैदान पर सुबह 11 बजे श्री देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई, श्री नीरज पाल महापौर नगर पालिक निगम भिलाई, श्री गिरीवर बंटी साहू सभापति नगर पालिक निगम भिलाई और श्री आदित्य सिंह एलआईसी सदस्य नगर पालिक निगम भिलाई की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।

लान टेनिस खेल भिलाई हॉटल के बगल में लान टेनिस कोर्ट में, कुरास रूंगटा पब्लिक स्कूल कुरुद में, योगा सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय के सभागार में, बाक्सिंग जेआरडी दुर्ग में, बालिका फुटबाल एमजीएम स्कूल सेक्टर 6 में और बालक फुटबाल टर्फ फुटबाल मैदान मरौदा सेक्टर में आयोजित किया जाएगा।

BHILAISPEEDNEWS

 

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *