Home / छत्तीसगढ़ / जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत

जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पिकनिक स्पॉट  से बड़ी खबर निकलकर आ रही है जहां दो युवक की मौत से सनसनी मच गई है पर्यटन स्थल रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डूबने से मौत।

मिली जानकारी के अनुसार नहाते वक्त दोनों युवक गहराई में उतर गए और फिर बाहर निकाल नही पाए 2 सितंबर शनिवार की शाम करीब 5 बजे की घटना बताई जा रही है पुलिस 4 घंटे की कड़ी मशक्कद के बाद भी दोनों की बॉडी को खोज नहीं पाई थी ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह दोनों युवकों के शव को जलप्रपात से बाहर निकाला गया। दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे।

मृतक युवक का नाम राहुल ठाकुर और शुभम झारिया बताया जा रहा है. 10 दोस्त एक साथ पिकनिक मनाने गए थे, जिसमें से रानी दहरा जलप्रपात से 8 दोस्त कल रात को लौट गए थे। यह घटना बोडला थाना के रानीदहरा जलप्रपात का है जहा पिकनिक मनाने गए दो दोस्तो ने जान गवां दी।

 

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *