Home / छत्तीसगढ़ / एसपी ने ली बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक, दिए सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी ने ली बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक, दिए सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश

कांकेर। बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक लेकर एसपी ने सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक कांकेर दिव्यांग पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर द्वारा कांकेर क्षेत्र में संचालित बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में समस्त बैंक के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित हुए, मीटिंग के दौरान बैंक अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिया गया व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा एवं उसके डीवीआर की सुरक्षा के संबंध में तथा बैंक में आपात स्थिति में सहायता हेतु थाना एवं कंट्रोल रूम का नंबर लिखकर चश्पा करने तथा बैंक करेंसी चेस्ट की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देशन दिया गया। बैंक अधिकारियों को बताया गया कि वर्तमान में ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने हेतु शाखा में आने वाले उपभोक्ताओं को जागरूक करने तथा उपभोक्ता के ऑनलाइन फ्रॉड/ठगी का शिकार होने पर बैंक में उपस्थित होने से उसे उचित रिस्पांस देकर खाते को होल्ड कराने की प्रक्रिया से अवगत कराने तथा खाता में हो रहे सस्पीसियस ट्रांजैक्शन की मॉनिटरिंग करने हेतु बैंक अधिकारियों को आवश्यक निर्देशन दिया गया।

वर्तमान में ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए उपभोक्ताओं की राशि समुचित जांच के उपरांत वापस कराए जाने की प्रक्रिया माननीय न्यायालय से आदेश होने पर कराया जा रहा है माननीय न्यायालय के आदेश पर उपभोक्ताओं की होल्ड राशि अविलंब वापस कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *