Home / छत्तीसगढ़ / अरविंदर सिंह खुराना ने सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा के प्रत्याशी बनने पर दी बधाई

अरविंदर सिंह खुराना ने सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा के प्रत्याशी बनने पर दी बधाई

भिलाई । सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा से बीजेपी ने मैदान में उतारा है जिससे सभी भाजपाई और समर्थकों में खुशी की लहर है अरविंदर सिंह खुराना उद्योगपति, एमएसएमई उद्योग संग के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जानता पार्टी दुर्ग के उपाध्यक्ष ने दुर्ग लोक सभा के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल जी को पाटन विधानसभा के प्रत्याशी बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी वरिष्ठ हमारे आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, श्री अमित शाह जी श्री जे पी नद्दा जी एवं सभी वरिष्ठ नेताओ का धन्यवाद करते है की श्री विजय बघेल जी जैसे सांसद जो की कार्यकर्ताओं के सुख दुख के साथी है उन्हें छतीसगढ़ के सीएम के विरुद्ध लड़ने का मौक़ा दिया। अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा की हम सब को पूरा विश्वास है की हम विजय हासिल करेंगे और अपने सांसद श्री विजय बघेल जी के साथ इस लड़ाई में दिन और रात खड़े है।

कांग्रेस की तरफ़ से ये एक वाक़य आया था की सांड के सामने बछड़े को खड़ा कर दिया कांग्रेस डर के मारे ये सब बोल रही है डर कांग्रेस पे हावी हो गया है।

शेर के सामने कोई भी आ जाये उसको फ़र्क़ नहीं पड़ता और हमारी भारतीय जनता पार्टी एवं विजय बघेल जी शेर है और कांग्रेस या कोई और पार्टी किसी भी प्रकार की टिप्पणी करे उससे हमारी भारतीय जनता पार्टी और सांसद जी को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।

क्यों की हमारी पार्टी हमारे नेता सिर्फ़ और सिर्फ़ जनता जी सेवा करने में लगे रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *