प्रदेश में मिली 4 आंखो वाली दुर्लभ मछली
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में है बहुमूल्य कीमत


जांजगीर-चांपा। प्रदेश में चार आंखों वाली दुर्लभ प्रजाति की मछली मिली है। नदी में मछली पकड़ने गए युवक के हाथ लगी यह चारा आंखों वाली मछली। इस मछली की विशेषता है कि यह अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है भारत में इसका मिलना बहुत ही दुर्लभ है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस चारा आंखों वाली मछली की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत कीमत है फिर हाल युवक ने इस मछली को अपने घर में रखा हुआ है और ग्रामीणों की भीड़ इसे देखने के लिए जुट रही है।
यह चार आंखों वाली मछली नदियों के लिए खतरा है इसे सकर र्माउथ कैटफिश भी कहा जाता है। ये मांसाहारी मछली है जो छोटे जलीय जीव को खाती है जो कि पारिस्थितिकी तंत्र को बिगाड़ सकती है। इसे लोग खाने से भी डरते है और ये बेस्वाद होती है। इसकी आंखें सिर से थोड़ी ऊपर, पंख एयरोप्लेन जैसे दिखती है
दरअसल एक स्थानीय युवक डबरी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसके जाल में चार आंख वाली मछली फांसी ऐसी मछली देखकर युवक उसे घर ले गया। उसने एक टब में पानी भरकर मछली को रखा है। मछली की आंखें सिर से थोड़ी ज्यादा ही ऊपर हैं। उसके पंख एयरोप्लेन के आकार के हैं। उसकी बनावट और रंग सामान्य मछली से अलग देख रही थी देखने में यह सुंदर दिख लगी। फिलहाल यह अनोखी मछली लोगों के आकर्षण का केंद्र है ।
