Home / छत्तीसगढ़ / भाजपा पार्षद दया सिंह ने जागरूकता के लिए दिखाई फिल्म द केरला स्टोरी

भाजपा पार्षद दया सिंह ने जागरूकता के लिए दिखाई फिल्म द केरला स्टोरी

PVR भिलाई में महिलाओं ने देखी द केरला स्टोरी, डॉक्टर मानसी गुलाटी, संगीता साह, स्वीटी कौशिकमहिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा- ये हकीकत है, अब किसी बेटी के साथ ये न हो, सरकार रोके

भिलाई। महिलाओं को जागरूक करने के लिए रविवार को पीवीआर भिलाई में द केरला स्टोरी दिखाई गई। यह आयोजन भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कराया। उनका उद्देश्य है कि केरल में जो महिलाओं के साथ हुआ है, वो देश में कहीं और न हो। फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है।

उस सच्चाई को सबसे रूबरू होना चाहिए। दया सिंह ने कहा कि, दुर्ग-भिलाई की उन महिलाओं को यह फिल्म दिखाई जा रही है, जिनके सैकड़ों-हजारों समर्थक हैं या महिला समूह हैं। ताकि वो अपने समर्थकों व सदस्यों को इस फिल्म के बारे में बता सकें। भाजपा पार्षद दया सिंह ने कहा कि, आज मदर्स डे पर सभी महिलाओं को फिल्म दिखाई गई है।

 

अब तक वे खुद तीन बार यह फिल्म देख चुके हैं। हर बार जन समूह के साथ उन्होंने यह फिल्म देखी है। मैं सभी महिलाओं से आह्वान करता हूं कि ये फिल्म बहन-बेटियों को जरूर दिखाई जाए। ताकि सभी अवेयर रहें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *